सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा अजा मोर्चा की प्रथम बैठक में जिपं अध्यक्ष का सम्मान
03-Sep-2025 8:27 PM
भाजपा अजा मोर्चा की प्रथम बैठक में जिपं अध्यक्ष का सम्मान

सारंगढ, 3 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक राजधानी रायपुर स्थित एकात्मक परिसर, प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय को साल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं श्री पाण्डेय ने भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े को प्रदेशाध्यक्ष बनने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, नेता प्रतिपक्ष पवन साय, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री दयालदास बघेल, पूर्व सांसद पुन्नू लाल मोहल्ला, पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, प्रदेश अध्यक्ष रामजी लाल, प्रदेश महामंत्री नवीन मरकंडे, हरिनाथ खूंटे, भरत जाटवर सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट