सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजयुमो ने राहुल व तेजस्वी का फूंका पुतला
02-Sep-2025 10:02 PM
भाजयुमो ने राहुल व तेजस्वी का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 2 सितंबर।  विगत दिनों बिहार के दरभंगा में कांग्रेस एवं आरजेडी पार्टी द्वारा चुनावी रैली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  माता जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी किया गया था जिसके विरोध में सोमवार शाम 4 बजे प्रदेश भाजयुमो के आह्वान पर जिला भाजयुमो सारंगढ़ द्वारा नगर के भारत माता चौक मे पुतला दहन किया गया। जिसमे राहुल गाँधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया।

जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डे, जिला उपाध्यक्ष टीकाराम परेल, जिला मंत्री निखिल केशरवानी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज जायसवाल, सत्येंद्र बरगाह, मयूरेश केशरवानी, मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश बानी, महामंत्री गण एस कुमार यादव, राजेश जायसवाल, समीर सिंह ठाकुर, सतीश शर्मा, मिलन साहू, भरत जाटवर, परिमल चंद्रा, मुनु थवाइत युवा मोर्चा से जिला महामंत्री राजा गुप्ता, प्रदेश कार्य. सदस्य नयन बेहार, जिला उपाध्यक्ष हितेश अजगल्ले, जिला मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता, जिला सोशल मिडिया रितेश अजगल्ले, आकाश ठाकुर,आकाश भारद्वाज,अजय देवांगन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अक्षत स्वर्णकार, उमेश विश्वकर्मा, राहुल बानी, डोरी लाल चंद्रा,दिलीप साहू, आर्यन मिश्रा, गोविन्द देवांगन, आशुतोष गोश्वामी, आयुष्मान नामदेव, नितिन तंडन, प्रमोद यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट