सारंगढ़-बिलाईगढ़

सद्भावना दौड़ में विद्यार्थियों संग दौड़े जिपं अध्यक्ष
30-Aug-2025 6:22 PM
 सद्भावना दौड़ में विद्यार्थियों संग दौड़े जिपं अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 30 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्थानीय खेल मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए की।

श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर सभी खिलाडिय़ों और स्कूली बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन और टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं सैकड़ों छात्रों के साथ सद्भावना दौड़ में हिस्सा लिया। आयोजन समिति ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पाण्डेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल, विधायक उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर संजय कन्नौजे, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत वर्मन, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट