सारंगढ़-बिलाईगढ़

गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
28-Aug-2025 11:07 PM
गांजा तस्करी का भंडाफोड़,  5 आरोपी गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
सारंगढ़- बिलाईगढ़, 28 अगस्त।
सिटी कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक कंटेनर और एक महिंद्रा  वाहन से गांजा की खेप जब्त की है। इस मामले में कुल पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। 

जानकारी के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मालखरौदा अड़भार की ओर जा रहे थे। पुलिस को संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा मिला। आरोपियों द्वारा कंटेनर में गांजा की सफलाई कर उसे आगे ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया और वाहन जब्त कर लिया। गांजा तस्करी के इस नेटवर्क को उजागर करने के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है और नशे के खिलाफ अभियान को नई सफलता मिली है।

 


अन्य पोस्ट