सारंगढ़-बिलाईगढ़
महिला मोर्चा ने किया पदाधिकारियों का स्वागत
20-Aug-2025 10:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 20 अगस्त। भटगांव में प्रथम नगर आगमन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं हस्तशिल्प आयोग की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल भटगांव के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं नारों के साथ दोनों का जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में कृतिका जैन (सोशल मीडिया प्रभारी), आयुषी पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरिता जायसवाल, जिला महामंत्री महिला मोर्चा जांजगीर डी.डी. मोहन साहू , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नंदनी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस मौके पर लक्ष्मी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि - महिला मोर्चा की सक्रियता और संगठनात्मक विस्तार से भाजपा का जनाधार और सुदृढ़ होगा ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


