सारंगढ़-बिलाईगढ़

देवेन्द्र रात्रे को सदस्यता श्री सम्मान
05-Aug-2025 10:05 PM
देवेन्द्र रात्रे को सदस्यता श्री सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 5 अगस्त। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में भाजपा के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों भाजपा सारंगढ़ के कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र रात्रे को सदस्यता श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

देवेन्द्र रात्रे छात्र राजनीति से ही सक्रिय रहे हैं। सशिविद्या मंदिर सारंगढ़ में शाला नायक सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किए हैं। पं. लोप्रपा महाविद्यालय सारंगढ़ में छात्रसंघ अध्यक्ष, साइंस क्लब सचिव सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किए हैं । भाजयुमो में मंडल अध्यक्ष,जिला उपा . सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किए हैं। भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।

इस सदस्यता महा अभियान 24 - 25 के तहत सैकड़ों गांव में जाकर घर-घर संपर्क कर ऑनलाइन सदस्यता भाजपा के पक्ष में करवाया गया, जिससे भाजपा को मजबूती मिली है। देवेन्द्र रात्रे को सदस्यता श्री सम्मान मिलने पर भाजपा विधानसभा सारंगढ़ एवं जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।


अन्य पोस्ट