सारंगढ़-बिलाईगढ़

डेढ़ साल से ठगी का फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
31-Jul-2025 8:42 PM
डेढ़ साल से ठगी का फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

सारंगढ़, 31 जुलाई। डेढ़ साल से धोखाधड़ी के फरार आरोपी को सरिया पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 9 मार्च 24 को प्रार्थी लक्ष्मी नारायण सिदार (शाखा प्रबंधक स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड) ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्पंदना फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी जगन्नाथ नायक और रेशम सेठ के द्वारा ग्राहकों से लोन के किश्त राशि को लिया जाता था। उक्त दोनों कर्मी द्वारा पंद्रह ग्राहकों से  लिए गए लोन के किश्त की राशि  3,22,052 रु. को फाइनेंस कंपनी में जमा न कर कम्पनी के साथ धोखाधड़ी करते हुए स्वयं राशि को गबन कर भाग गया है। जिस पर आरोपी जगन्नाथ नायक खैरमाल महासमुंद और रेशम सेठ दुलारपाली महासमुंद के खिलाफ थाना सरिया में धारा 420, 409, 34 भादवि दर्ज कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के कायमी बाद से आरोपी जगन्नाथ नायक फरार चल रहा था। जांच के दौरान आरोपी जगन्नाथ नायक के मुंबई में होने के सूचना पर टीम रवाना किया गया। आरोपी जगन्नाथ नायक को मुंबई से लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट