सारंगढ़-बिलाईगढ़

चुनावी रंजिश, 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, एक मौत, 8 आरोपी गिरफ्तार
07-Mar-2025 7:08 PM
चुनावी रंजिश, 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, एक मौत, 8 आरोपी  गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 मार्च। चुनावी रंजिश के चलते  दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष से एक की मौत व 2 घायल हो गए। पुलिस ने  8 आरोपियों को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

पुलिस के अनुसार ग्राम अलीकूद तालगांव में पंचायत चुनाव में पंच प्रत्याशी हेतु दो पक्षों में महिलाएं खड़ी थी। एक पक्ष के महिला प्रत्याशी के विजय होने पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गाली गलौज झगड़ा विवाद करने लगे। जिस पर पूर्व में मृतक गणेश्वर चंद्र व अन्य लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध हुआ था।

5 मार्च की सुबह 9 बजे लगभग मृतक गणेश्वर चंद्रा तथा दूसरे पक्ष के अवल पटेल के बीच विवाद शुरू हुआ और दो पक्षों के इस संघर्ष में लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी से मारपीट की गई, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा एक  की मृत्यु हो गई।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध  अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने 8 आरोपियों अवल पटेल, अशोक कुमार पटेल, दिलीप पटेल, राजू कुमार पटेल, विभीषण पटेल, संतोष पटेल, भारत पटेल सभी निवासी अलीकूद, छोटेलाल पटेल ग्राम लिकड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पेट्रोलिंग लगाई गई है।


अन्य पोस्ट