सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़, 11 जनवरी। गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्ग दर्शन एवं वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में नपं पवनी में 7 जनवरी से 10 जनवरी 25 तक स्कूल मैदान में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है।
शुभारम्भ 7 जनवरी को भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ किया गया जहां कलश यात्रा बाजे गाजे, कीर्तन मंडली एवं प्रज्ञा गीतों के साथ पुरे नगर का भ्रमण करते हुए तालाब पहुंची 12 सौ महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण करके नंगे पैर नगर का भ्रमण करते हुए नगरवासियो की सुख समृद्धि की मंगल कामना करते हुए और पुरे देश व विश्व शांति हेतु कलश यात्रा निकाली गई। नगर के चौक चौराहों में कलश यात्रा की पुष्प वर्षा साथ स्वागत करते हुए पूजा आरती किया गया। कलश यात्रा तालाब पहुंचते ही वरुण देवता व माँ गायत्री, गुरुदेव व माताजी का आवाहन कर और पूजा-अर्चना किया गया तत्पश्चात सभी कलश मे जल भरकर पुन: नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची.जहाँ मंगल कलश के साथ माँ गायत्री, गुरुदेव एवं माताजी की सामूहिक पूजा अर्चना किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान सांसद कमलेश जांगड़े जी मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुई एवं दीप प्रज्वलित करके पुजा अर्चना करके उज्जवल भविष्य एवं सुख समृद्धि की शुभकामनायें दी, साथ मे नगर एवं जिले के भाजपा के विभिन्न पदाधिकारीगण सम्मिलित होकर गुरुसत्ता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंगल कलश यात्रा कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाने मे आरएसएस का विशेष योगदान देखने को मिला जहाँ कलश यात्रा से लेकर भोजन व्यवस्था में भी अहम् भूमिका रही। वहीं नगर के विभिन्न संगठन, महिलाओं, युवाओं व नगरवासियों का भरपूर सहयोग रहा। कलश यात्रा मे नगर सहित ब्लॉक व जिले के कोने कोने से सैकड़ों हजारों गायत्री परिजन व श्रद्धालुगण शामिल हुए। द्वितीय दिवस 8 जनवरी को 8 बजे से यज्ञ का ज्ञान विज्ञान का महत्व बताते हुए देवपूजन के साथ गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया। 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ दो पालियों में 1.30 बजे तक सम्पन्न हुई। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भगवती भोजनालय में प्रसाद आदि का व्यवस्था किया गया है।


