सारंगढ़-बिलाईगढ़

सिटी मैराथन दौड़ : ओमकार-प्रियंका ने मारी बाजी
13-Sep-2023 2:49 PM
सिटी मैराथन दौड़ : ओमकार-प्रियंका ने मारी बाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 13 सितंबर।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत माता चौक से राधा कृष्ण हॉस्पिटल तक सुबह 6 बजे 5 किलोमीटर सारंगढ़ सिटी मैराथन दौड़ का आयोजन  भैरवनाथ सेवा समिति कमला नगर सारंगढ़ के द्वारा किया गया। 

संयोजक विकास यादव ने बताया कि प्रथम 8000, द्वितीय 5000, तृतीय पुरस्कार 3000 रखा गया था, जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान ओमकार वर्मा बेमेतरा, द्वितीय स्थान ईश्वर प्रसाद बलौदा बाजार, तृतीय स्थान छोटेलाल कुमार रामगढ़ (रांची), महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्रियंका साहू दुर्ग, द्वितीय स्थान मीरा दुर्ग, तृतीय स्थान टिकेश्वरी जायसवाल कौवाताल ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अमित तिवारी रिंकू (भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 9), विशिष्ट अतिथि राजेश नायक, अध्यक्षता सतीश यादव  (समाज सेवी), अतिविशिष्ट अतिथि अविनाश जायसवाल  संचालक एंजल स्पोर्ट्स, व्यायाम शिक्षक फकीरा यादव सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, विजेंद्र गुड्डू यादव कराटे कोच, मोहन लाल कैवर्त सर,त्रिलोक मैत्री के मार्ग दर्शन में मैराथन संपन्न हुआ। 

मैराथन में इनकी रही उपस्थिति जिसमें गुहालाल लाल चौहान, अघोरी लाल चौहान, गुलजारीलाल चंद्रा, किशन लाल कोसरिया, आदि  लोगों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़  प्रारंभ किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्षता समाजसेवी सतीश यादव एवं मंच संचालक अजय देवांगन, सह संयोजक दुर्गेश पटेल,राजेश यादव, प्रतीक तिवारी, ओमकार मल्होत्रा, पूरन यादव शिवरतन सिदार राजेश पटेल आशीष पटेल दिनेश पटेल, डमरू पटेल, परमानंद, सौरभ, हिमांशु , नरेंद्र ,चमरू, रमेश, सुमेन, प्रभाकर, अभिषेक, धीरेंद्र, सागर, विवेक पुष्कर, छोटू दुर्गेश, कृष्णा, गुलशन, सियाराम, वेद प्रकाश मैत्री, पंकज पटेल, हिमांशु निषाद, रिंकू जायसवाल आदि एवं भैरवनाथ सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट