सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 6 को रायपुर में
05-Sep-2023 7:27 PM
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 6 को रायपुर में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 5 सितंबर। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा 6 सितंबर को राजधानी रायपुर शहीद स्मारक भवन में प्रदेश स्तरीय छग अल्पसंख्यक मोर्चे का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

उक्त कार्यक्रम मे भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब जमाल सिद्दीकी सम्मिलित होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष जनाब शकील अहमद ने बताया कि सभी जिलों के पदाधिकारीगण व भारी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चे के भाजपा कार्यकर्तागण शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, संगठन महा मंत्री पवन साय नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद  विजय बघेल, सुनील सोनी, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ओ.पी.चौधरी, विजय शर्मा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा । भाजपाअल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य व बिहार सहप्रभारी  नजमा अजीम ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ता से अपील की है कि - भारी तादाद मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और वरिष्ठों का मार्गदर्शन प्राप्त करे।


अन्य पोस्ट