सारंगढ़-बिलाईगढ़

कांग्रेस विधायक कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट-हाथापाई
30-Aug-2023 8:09 PM
कांग्रेस विधायक कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट-हाथापाई

दोनों पार्टी पदाधिकरियों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सरसींवा, 30 अगस्त। मंगलवार को सरसींवा में भाजपाइयों ने कांग्रेस विधायक कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। जहाँ दोनों पार्टी पदाधिकारी एव कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट एवं हाथापाई हुई। जिस पर  दोनों पार्टी  के पदाधिकरियों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाने में नाकाम रही।

कल भाजपाई हजार की संख्या में  विरोध स्वरूप विधायक कार्यालय घेरने जा रहे थे, उधर कांग्रेस के कार्यकर्ता डीजे के धुन में अपने कांग्रेस कार्यालय के सामने पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर की300/  सौ से 1200 तक सिलेंडर की दाम बढ़ जाने के कारण केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जिसे देख  भाजपा के कार्यकर्ता आक्रोश में आकर   क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जोर-जोर से नारेबाजी करते हुए लगातार कांग्रेस कार्यालय को  घेरने के लिए आगे बढ़ रहे थे, तभी ठीक कांग्रेस कार्यालय के सामने दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में टकरा गए और दोनों के बीच एक दूसरे पार्टी के ऊपर आरोप प्रत्यारोप  लगाते हुए धक्का-मुक्की से हाथापाई तक नौबत आ गई, जिसे पुलिस प्रशासन के द्वारा बीच बचाव करते हुए दोनों पार्टी को किसी तरह शांत करवा कर अलग-थलग किया गया। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ इतनी थी कि पुलिस जवान उसके बीच में कम पड़ गए थे।

ज्ञात हो कि प्रदेश भाजपा के निर्देश पर भाजपाइयों द्वारा कांग्रेस कार्यालय घेरने का कार्यक्रम चल रहा है, इसी के तहत सोमवार को बिलाईगढ़ के कांग्रेस विधायक एव संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के सरसींवा स्थित कार्यालय को भाजपाइयों ने घेराव करने की कोशिश की , पर कार्यालय के बाहर  उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा घेरने जा रहे  रैली का डटकर मुकाबला किया। अंतत: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। अंतत: भाजपा के द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली को कांग्रेस कार्यालय के सामने से वापस लौटना पड़ गया।

कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता के बीच जमकर  मारपीट एवं हाथापाई भी हुई, जिसमें भाजपा पदाधिकारी के कपड़े फट गए, वहीं कांग्रेस के कुछ युवा कार्यकर्ता महिला कार्यकर्ताओं को चोंटे आई हैं वहीं हाथा पाई में कार्यालय के सामने लगे हुये टेंट टूट कर गिर गया एवं कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी हुई बाइक को भी तोड़ा फोड़ कर नुकसान पहुंचाये हैं।

इस कार्यक्रम में पूरे बिलाईगढ़ विधानसभा के साथ साथ सारंगढ़, जांजगीर-चांपा, शक्ति बलौदाबाजार से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके पूर्व भाजपा द्वारा स्थानीय बस स्टैंड में आमसभा का आयोजन किया गया, जिन्हें प्रदेश एव जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं नेताओं द्वारा संबोधित किया गया। संबोधन की कड़ी में संगठन के जिला प्रभारी पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगडे ,भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान के साथ ही आगामी चुनाव में टिकट के दावेदारों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया ।

 वक्ताओं ने प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास की कोई चिंता नहीं है सिर्फ कमीशन आना चाहिए । चाहे  गोबर खरीदी में हो या फिर नदी के रेत ढुलाई हो । धान खरीदी ,शराब खरीदी सभी में कमीशन होना चाहिए । यह सरकार कमीशन की सरकार बन गई है ।

कांग्रेस के कार्यकाल के पौने पांच साल पूरा होने को हैं लेकिन वादे पूरे नहीं किए गए. यही नहीं सभी जरूरतमंद बेघर परिवारों को अटल आवास योजना के तहत मकान आवंटित किए जाने पर विधायक ने कोई ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम किया,  इसमें क्षेत्रीय विधायकों ने भी भरपूर साथ दिया। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे, साथ ही प्रदेश की  कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाए।

वक्ताओं के उद्बोधन पश्चात पार्टी पदाधिकारियों एवं  क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली और उनके कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने कही पर भी बैरिके ड्स लगाकर रोकने की कोशिश नहीं की, जिसके कारण ही भाजपाई प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधायक कार्यालय तक पहुँचने में सफल हुये। जहाँ पर पहले से कांग्रेस के कार्यकर्ता माइक एवं डीजे के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सडक़ पर खड़े थे।  फिर कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयो को रोकने का प्रयास किये । पर यही पर रोकने के प्रयास में ही हंगामा बढ़ गया जोकि मारपीट तक पहुच गए,  उक्त दोनों पार्टी के विवाद में दोनों पाछो को चोटे आई और कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े फट गए।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरसींवा पंकज चन्द्रा का कहना है कि  भाजपा के द्वारा जन आक्रोश रैली निकाल कर विधायक कार्यालय घेराव करते समय कांग्रेस कार्यालय में जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे, घुसकर टेंट को तोड़ा गया, वहां कार्यालय के सामने खड़ी हुई मोटरसाइकिल को डंडे से मार के तोड़ा गया, वहीं हमारे कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट किया गया। क्योंकि भाजपा का पूर्ण नियोजित कार्यक्रम था, भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा शराब पीकर के हमारे नेता के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किये हंै। वहीं जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान  का कहना है कि भाजपाई शांति रूप से विधायक कार्यालय घेरने जा रहे थे, पर वहां मौजूद कांग्रेसियों ने जान बूझकर हमारे कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा एवं मारपीट किये।


अन्य पोस्ट