सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर परिसर में घुसा किसानों का ट्रैक्टर, किसानों में आक्रोश
14-Aug-2023 10:59 AM
कलेक्टर परिसर में घुसा किसानों का ट्रैक्टर, किसानों में आक्रोश

मिलावटी वर्मी खाद व किसान सम्मान निधि की गड़बड़ी सौपें ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 13 अगस्त। कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हुआ बवाल प्रदर्शन कारियों  को समझाने में पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे। जमकर हुआ खिंचतान भाजपा ने जिला स्तरीय आंदोलन कर कलेक्ट्रेट परिसर को घेराव किए। प्रदेश स्तरीय आवाहन पर भाजपा के किसान मोर्चा के नेतृत्व में जिला स्तरीय आंदोलन किया। उसी कड़ी में सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भाजपा के किसान मोर्चा के नेतृत्व में कलेक्टर परिसर का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

विदित हो कि जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आयी है किसानों के साथ अन्याय बढ़ चुका है। जबर्दस्ती खाद के नाम पर मिट्टी, रेती थमाया जा रहा है। कई मुद्दों को लेकर पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और किसानो ने रानीलक्ष्मी बाई कॉम्पलेक्स में एकत्र हुए।


अन्य पोस्ट