सारंगढ़-बिलाईगढ़

घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू
21-Jun-2023 6:50 PM
 घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 21 जून। छग विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अभी से प्रचार-प्रसार में मुस्तैद हो रही है। लगातार कार्यक्रम आयोजित करके व बड़े नेताओं के दौरों से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कवायद की जा रही है। 30 मई को नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेश में विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है। लोकसभा क्षेत्रों में जन सभाएं आयोजित किये जा रहे हैं। यह विशेष जनसंपर्क अभियान 20 जून से 30 जून तक चलाया जाएगा। इसमें सभी जिला मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा ने छग में 10 दिनों में बूथ में निवासरत सभी परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे।

ज्ञात हो कि घर घर जन संपर्क अभियान रायगढ़ लोकसभा प्रभारी एवं जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही लोकसभा व विधानसभा चुनाव 2023 - 24 की तैयारियों में जुटी भाजपा 20 से 30 जून तक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि- अभियान के जरिए बूथ पर निवासरत सभी परिवारों तक मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाई जाएंगी। अभियान में केंद्र व प्रदेश सरकार मंत्रियों, भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी और बूथ के कार्य कर्ता घर घर जाएंगे। भाजपा के महाजनसंपर्क अभियानके अंतिम चरण में घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। शक्ति केंद्र स्तर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र के बूथ के प्रत्येक मतदाता के घर जाकर संपर्क करना है।


अन्य पोस्ट