सारंगढ़-बिलाईगढ़

तृतीय वर्ग शास कर्म संघ के जिलाध्यक्ष बने फकीरा, कर्मियों में हर्ष
12-Jun-2023 10:20 PM
तृतीय वर्ग शास कर्म संघ के जिलाध्यक्ष बने फकीरा, कर्मियों में हर्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 12 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तत्कालीन जिला अध्यक्ष विनोद कुमार यादव के सेवानिवृत्त पश्चात संघ की जिला इकाई बैठक कर्मचारी भवन सारंगढ़ 11 जून को आहूत की गई।

जिला अध्यक्ष विनोद यादव अपने सेवाकाल का अनुभव समस्त कर्मचारियों के साथ शेयर कर सहयोग स्नेह इतिहास संघर्ष पर प्रकाश डाला एवं आभार व्यक्त करते हुए अपनी सेवानिवृत्त पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ नए जिलाध्यक्ष के रूप में युवा संघर्षशील कर्मचारी नेता फकीरा यादव के नाम की घोषणा की, जिस पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने समर्थन किया एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फकीरा यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं एवं संगठन का समस्त प्रभार  नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को सौंप दिए।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष फकीरा यादव ने कर्मचारियों को संबोधित कर सभी के विश्वास पर खरा उतरने कर्मचारियों हितों के लिए एवं संगठन के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया तथा तत्कालीन जिला अध्यक्ष विनोद कुमार यादव को प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला सारंगढ़ का संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन करने का आग्रह किया एवं उपस्थित सभी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी गण थानेश्वर चंद्रा दशरथ सिदार नरसिंह लाल साहू लक्ष्मीकांत श्रीवास ए आर जांगड़े गोपाल प्रसाद श्रीवास शिव कुमार ठेठवार छतराम निराला आर जांगड़े तिहारो वारे राम कुमार कोसले रामकिशोर अजय इस अवसर पर छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष लैलून भारद्वाज जिलाध्यक्ष प्रमोद महेश महामंत्री नंदकुमार बंजारे ब्लाक अध्यक्ष विमल अजगल्ले सचिव रामशरण भारद्वाज उमा शंकर अनंत ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष फकीरा यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। सारंगढ़ जिले के कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं निवृत्तमान जिलाध्यक्ष विनोद यादव के कार्यकाल की गई कर्मचारी हितों  के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

 


अन्य पोस्ट