सारंगढ़-बिलाईगढ़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 23 अप्रैल। जय भारत सत्याग्रह की थीम पर ब्लाक स्तरीय नुक्कड़ सभा का आयोजन कोसीर हाट -बाजार में किया गया।
नुक्कड़ सभा के माध्यम से आम लोगों को कांग्रेस से जुडऩे की बात कहते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के ऊपर निशाना साधे और उनके गलत नीतियों और तोविफलताओं को नुक्कड़ सभा के माध्यम से रखे। नुक्कड़ सभा में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार, गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय दुबे, जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगडे, महेंद्र गुप्ता और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया और भाजपा सरकार की खिंचाई की और अपने प्रदेश के कांग्रेस सरकार की बात रखी। वही जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा ने भी नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया अपनी कांग्रेस सरकार की बड़ाई करते हुए भाजपा को लताड़ लगाए।
जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकर ने कहा कि हम नुक्कड़ सभा के माध्यम से केंद्र की सरकार की उस बात को रख रहे हैं, जो दुर्भावना रखती और यह सरकार दुर्भवना की राजनीति करती। राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए उनकी सदस्यता खत्म कर दिए उनके घर को खाली करा दिए उनके आवाज को कुचलने के राजनीति चल रहा है।
गनपत जांगड़े ने कहा कि आज भाजपा पार्टी लोकतंत्र को खत्म करने में लगी है। हमारे नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर विपक्ष की आवाज को खत्म करना चाह रहे हैं। राहुल गांधी द्वारा लगातार भाजपा सरकार एवम मोदी और अडानी के रिश्ते पर सवाल उठाए जाने व 20 हजार करोड़ अदानी के पास कहां से आए उसका जवाब न देकर भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाकर भारत देश को बर्बाद करने में जुटे हैं।
सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा, आज हमारे नेता राहुल गांधी के साथ बहुत अन्याय हो रहा है अपने बात को सभी को रखने का अधिकार है, लेकिन राहुल गांधी के आवाज को लोकसभा में बंद कर दिया गया। हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी की बातों को सुनते हैं, लेकिन बीजेपी के नेता हमारे नेताओं के आवाज को लोकसभा में बंद करवा देते हैं। केंद्र में बैठी मोदी सरकार पिछले 9 साल से देश को बर्बाद करने में जुटे हैं।
नुक्कड़ सभा में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोतम साहू, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय दुबे, जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े, महेंद्र गुप्ता, सरपंच लाभो राम लहरे, लालबहादुर चन्द्रा, सनत चन्द्रा, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष फूलकुमार विश्वकर्मा, गौरी चन्द्रा, जितेंद्र चन्द्रा, अशोक आदित्य, राजेन्द्र राव, विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी कुमार लहरे, गुलशन लहरे, नरेश, एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।