सारंगढ़-बिलाईगढ़

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
12-Apr-2023 3:51 PM
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

सारंगढ़, 12 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने रायगढ़ के पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।हरिप्रिया ने कहा कि श्री शर्मा एक वरिष्ठ नेता तथा कुशल संगठन कर्ता थे। भारतीय जनता पार्टी के लिए उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। जिला भाजपा सारंगढ़ उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है।भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजेश शर्मा एक वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ संगठन के मजबूत आधार स्तम्भ भी थे। भाजपा के लिए उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है प्रभु उन्हें अपनी शरण में लेते हुए इस व्रजपात को सहन करने की शक्ति शर्मा परिवार को दे।
स्व . राजेश शर्मा की कमी कतई पूरा नहीं किया जा सकता, उनके जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है उसे भरा नहीं जा सकता।
 


अन्य पोस्ट