सारंगढ़-बिलाईगढ़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 29 जनवरी। भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडे के प्रदेश कार्यसमिति नियुक्त किया गया, जिसमें सारंगढ़ से युवा तुर्क हरिनाथ खूंटे को भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। जिसको लेकर क्षेत्र में काफी उत्साहित है भारत माता चौक में फटाखे फूटे, मिठाइ खिलाकर लोगों ने बधाईया प्रेषित किया।
बचपन से ही राजनीतिक में हमेशा से सक्रिय रहने वाले युवा नेता रहे। श्री खुंटे के खुद की व्यक्तित्व जीवन की बात करे तो काफी पढ़े लिखे है एमए , एलएलबी के रूप में हमेशा अपने जीवन को शिक्षित करने की ओर अग्रसर रहे अगर उनकी राजनीतिक जीवन की बात करे तो पूर्व विधायक भैया राम खूंटे के पुत्र होने के नाते अपनी पिता और बड़े भैया के मार्गदर्शक पर राजनीतिक विरासत को बरकरार रखे है जिस तरह से विधानसभा प्रतिपक्ष नेता नारायण चंदेल है वैसे ही सारंगढ़ में विपक्ष की मुख्य भूमिका नेता व विपक्ष की अहम भूमिका निभाने में हमेशा पार्टी के लिए सक्रिय रहे है। युवा नेता हरिनाथ खुंटे ने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश नेतृत्व एवं अजा मोर्चा प्रदेश नवीन मारकंडेय का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर भारत माता चौक में अजय गोपाल जिला महामंत्री, निखिल बानी जिला मंत्री, प्रकाश अग्रवाल जिला कार्यसमिति सदस्य, परिमल चंद्रा जिला कार्यसमिति सदस्य, टार्जन महेश मंडल उपाध्यक्ष, कृष्णा महिलाने, विंशु शर्मा युवा मोर्चा, जितु जोल्हे मंडल अध्यक्ष, डोरीलाल चंद्रा महामंत्री, देव जातवर मंडल संयोजक, आकाश भारद्वाज मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा, प्रांशु अग्रवाल मंडल मंत्री, शुभम सिंह ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, विरेंद्र कुर्रे, ईशान शर्मा, प्रिंसु शर्मा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।