सारंगढ़-बिलाईगढ़

महानदी स्नान कर नौका विहार कर कार्यकर्ता भोज में हुए शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसींवा, 22 जनवरी। बिलाईगढ़ विधानसभा के महानदी किनारे जैतपुर घाट में जैताई दाई मंदिर के समक्ष संसदीय सचिव चंद्रदेव राय विधायक बिलाईगढ़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक ली। उक्त बैठक में उन्होंने खास कर सोशल मीडिया के मजबूती को लेकर युवा कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए अहम जवाबदारी सौंपी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना और उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करना हम सब की प्रथम प्राथमिकता होगी।
उक्त बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चंद्रा, जिला कांग्रेस के महामंत्री गोल्डी नायक, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दयाराम साहू, अल्पसंख्यक विभाग ब्लाक अध्यक्ष इस्माइल खान, राजा अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष, नितीस बंजारे सरपंच, ताराचंद देवांगन मंडी अध्यक्ष, डॉ दिलीप अनंत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ललित साहू, संजय साहू डी एम एफ सदस्य, व्यास वैष्णव, सन्तोष साहू, खगेश पटेल, परमानंद साहू, विनोद, उत्तरा साहू, कमलेश जैसवाल, डेविड वर्मा, प्रिंस साहू के साथ साथ मिडीया प्रभारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। बैठक के बाद संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने महानदी के तट पर कार्यकर्ताओं के साथ एक साथ भोजन किये।