राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 फरवरी। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने गुरुवार को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम नवागांव में डोम का निरीक्षण किया।
उन्होंने डोम में रोजगार की संभावनाओं के मद्देनजर आजीविका मूलक गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिए तथा इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने कहा। उन्होंने कहा कि स्थान का समुचित उपयोग करते यहां रोजगार संबंधी अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने से स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने डोम के समीप आयुर्वेदिक पौधे लगाने कहा। कलेक्टर ने पुराने जिला पंचायत भवन के समीप स्थित व्यवसायिक परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने वहां फूड लैब का निर्माण करने तथा राज बिहान के प्रोडक्ट की पैकेजिंग के लिए इस परिसर का उपयोग करने कहा।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, जनपद सीईओ मनीष साहू, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से श्री पिनाकी उपस्थित रहे।


