राजनांदगांव

केंद्रीय मंत्री पुरी का नांदगांव महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला
27-Feb-2026 3:50 PM
केंद्रीय मंत्री पुरी का नांदगांव महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला

 एपस्टीन फाइल में नाम होने के बावजूद इस्तीफा नहीं देने पर विरोध

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

राजनांदगांव, 27 फरवरी। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का एपस्टीन मामले में नाम उजागर होने के बावजूद इस्तीफा नहीं देने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते पुरी से इस्तीफे की मांग की।

महिला कांग्रेसियों ने आश्चर्य व्यक्त किया कि इतना बड़ा आरोप लगने के बावजूद पुरी मंत्री बने हुए हैं। महिला कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी पुरी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त अथवा इस्तीफा नहीं देने की स्थिति में पद पर बने रहने के लिए खुली छूट देने की भी निंदा की। इससे पहले भी स्थानीय जयस्तंभ चौक में पूर्व महापौर हेमा देशमुख, रूबीना अल्वी, माया शर्मा, प्रतिमा बंजारे, सुनिता सिन्हा, रीना पटेल समेत अन्य महिलाओं ने पुतला दहन करते पुरी के इस्तीफे की मांग की। महिलाओं के साथ पुलिस की हल्की झड़प भी हुई।

कोतवाली प्रभारी नंदकिशोर गौतम एवं अन्य जवानों ने पुतला फूंकने से महिला कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंकने में कांग्रेसी महिलाएं सफल रही। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। पुतला फूंकने के दौरान श्रीकिशन खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, मनीष गौतम, अभिमन्यु मिश्रा, संदीप सोनी, निर्मल द्विवेदी समेत अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट