राजनांदगांव
स्वास्थ्य क्षेत्र को ऐतिहासिक बढ़ावा - इरफान
27-Feb-2026 5:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 27 फरवरी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 संकल्प की सराहना करते कहा कि इस बार का बजट स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त, सुलभ और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखते स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े और ठोस प्रावधान किए हैं। बजट में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के लिए 1500 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो प्रदेश के लाखों परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


