राजनांदगांव
राजनांदगांव, 26 फरवरी। कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस चौकी सुरगी ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को ग्राम सुरगी की एक महिला द्वारा पुलिस चौकी सुरगी में फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि उसका पति जगतराम साहू नशा सेवन कर घर में आए दिन वाद-विवाद एवं झगड़ा करता है तथा आज भी नशे की हालत में परिवारजनों से विवाद कर रहा है।
प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शिकायत का सत्यापन एवं पूछताछ की गई। जिसमें पाया गया कि संबंधित व्यक्ति नशा करने का आदी है तथा नशे की अवस्था में परिवार के सदस्यों से विवाद कर शांति भंग कर रहा था। उक्त कृत्य से क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना निर्मित हो रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जगतराम साहू 53 वर्ष निवासी सुरगी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया तथा धारा 126ए 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगाशा तैयार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


