राजनांदगांव

मादक पदार्थ तस्करी, चोरी व लूट की घटनाओं पर करें प्रभावी कार्रवाई
27-Feb-2026 5:09 PM
मादक पदार्थ तस्करी, चोरी व लूट की घटनाओं पर करें प्रभावी कार्रवाई

आईजी ने ली रेल्वे सुरक्षा समिति की बैठक
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 फरवरी।
पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव बालाजी राव ने रेल्वे सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया।
बैठक में मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में पंजीबद्ध अपराध एवं ऐसे अपराध रोकने के लिए किए जाने वाले उपाय, ट्रेनों में हुए चोरी एवं लूट के प्रकरणों की समीक्षा एवं आरोपियों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों के संबंध में, रेल्वे स्टेशन में सीसीटीवी की उपलब्धता एवं आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान डोंगरगढ़ रेल्वे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, प्लेटफार्म  पेट्रोलिंग, रेल्वे स्टेशन एवं रेल्वे ट्रैक के आसपास एवं ट्रेनों में घटनाकारित करने वाले असामाजिक एवं अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई आदि के संबंध में  विस्तृत समीक्षा उपरांत प्रभावी कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

स्थानीय पुलिस, आरपीएफ  एवं जीआरपी के मध्य बेहतर तालमेल एवं यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी कीर्तन राठौर,  एआईजी गीता वाधवानी, आरपीएफ  थाना प्रभारी तरूणा साहू, जीआरपी थाना प्रभारी दया कुर्रे, थाना प्रभारी कोतवाली नंदकिशारे गौतम, थाना प्रभारी सोमनी अरूण नामदेव, थाना प्रभारी लालबाग रमेश पटेल, थाना प्रभारी बोरतालाव अवनीश श्रीवास,  चौकी प्रभारी चिखली कैलाश मरई, चौकी प्रभारी तुमड़ीबोड़ दिलीप पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट