राजनांदगांव

दिग्विजय और हॉकी स्टेडियम के लिए 15 करोड़ स्वीकृत - योगेश
27-Feb-2026 5:21 PM
दिग्विजय और हॉकी स्टेडियम के लिए 15 करोड़ स्वीकृत - योगेश

राजनांदगांव, 27 फरवरी। दिग्विजय स्टेडियम समिति के नवनियुक्त सह-सचिव योगेश बागड़ी ने कहा कि गत् दिनों वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट में स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह के आशीर्वाद से दिग्विजय स्टेडियम एवं हॉकी स्टेडियम दोनों के लिए ही लगभग 15 करोड़ रुपए स्वीकृत होना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। श्री बागड़ी ने  डॉ. सिंह के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते उन्हें राजनांदगांव विधानसभा के प्रत्येक खेलप्रेमी जनता की तरफ  से धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। राजनांदगांव के चहुंमुखी विकास में हमेशा की तरह कोई भी कमी ना रहे, इसका विशेष ध्यान जो आपने रखा है, उसके लिए राजनांदगांव विधानसभा की जनता कृतज्ञ है। अब हॉकी स्टेडियम में बहुत ही जल्द नया एस्ट्रोटर्फ  तो लगेगा ही। वहीं फ्लड लाइट भी लगने से  रात्रिकालीन प्रतियोगिता भी हो सकेगी ।


अन्य पोस्ट