राजनांदगांव

पूर्व सीएम दिग्विजय का डोंगरगढ़ में भव्य स्वागत
27-Feb-2026 5:18 PM
पूर्व सीएम दिग्विजय का डोंगरगढ़ में भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 फरवरी।
अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के डोंगरगढ़ आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। रायपुर से आगमन के पश्चात उन्होंने डोंगरगढ़ में रात्रि विश्राम किया। प्रात: विश्रामगृह पहुंचकर जिलाध्यक्ष विपिन यादव एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया।

स्वागत उपरांत जिलाध्यक्ष ने जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों जिला महामंत्री राहुल तिवारी, पंकज बांधव तथा जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान का परिचय कराया। दिग्विजय सिंह ने सभी को बधाई देते संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने और बूथ स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने का संदेश दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी की गतिविधियों, संगठनात्मक विस्तार एवं वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य से उन्हें अवगत कराया। तत्पश्चात दिग्विजय सिंह, विपिन यादव एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सीढिय़ों से पैदल चढक़र मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।  उन्होंने जैन तीर्थ स्थल में भी दर्शन किए। इस दौरान शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार भी उपस्थित रहे।
डोंगरगढ़ में उनके आगमन के दौरान पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, प्रदेश महामंत्री थानेश्वर पाटिला, वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल गट्टानी, महामंत्री चुम्मन साहू, जिलाध्यक्ष पंचायत सदस्य शताक्षी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, रामजी तराने, रतन यादव, पियूष दुबे, अमित अग्रवाल, प्रदीप पटेल, मतीन खान, अकील कुरेशी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट