राजनांदगांव
राजनांदगांव, 27 फरवरी। सोमनी पुलिस ने सवा लाख के दर्जनभर गुम मोबाइल को बरामद कर प्रार्थियों को वितरण किया गया।
मिली जानकरी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में सीआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाईल फोन को ढूंढकर प्रार्थियों को लौटाया जाता रहा है।
इसी तारतम्य में थाना में गुम मोबाइल की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके बाद थाना सोमनी पुलिस की टीम ने सीआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल फोन को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू की। जिसमें टीम को 13 मोबाईल फोन को ढूंढने में सफलता मिली, जिसे 26 फरवरी को सभी प्रार्थियों को थाना में बुलाया गया एवं उनके मोबाइल फोन को तस्दीक कर वापस सौंपा गया। 13 नग गुम मोबाइल की कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपए है। मोबाईल फोन वापस मिलने पर प्रार्थियों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है। पुलिस द्वारा आम लोगों को मोबाईल मिलने पर उसका दुरूपयोग नहीं करने तथा नजदीकी थाना में जमा करने की अपील की गई।


