राजनांदगांव

संविधान का सबसे बड़ा अपमान-चौधरी
24-Apr-2025 2:20 PM
संविधान का सबसे बड़ा अपमान-चौधरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अप्रैल।
भाजपा नेता अशोक चौधरी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 40 दिन तक वक्फ  बोर्ड को लेकर संविधान बचाओ कार्यक्रम किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 1950 के बाद कई संविधान संशोधन किए हैं, लेकिन उसमें संविधान को बिल्कुल किनारा करते 1995 में जो वक्फ बोर्ड में संशोधन किया, वह संविधान का सबसे बड़ा अपमान है, क्योंकि मुस्लिम तुष्टीकरण के तहत वक्फ  बोर्ड के निर्णय पर कोर्ट जाने का भी अधिकार जनता से छीन लिया गया। इसके पहले राजीव गांधी शाहबानो केस में न्यायालय का फैसला बदलकर संविधान का अपमान कर चुके हैं और दुनिया का सबसे बड़ा संविधान का मजाक इंदिरा गांधी ने 1975 में किया था, जब उन्होंने जनता के अधिकारी के नेताओं के विपक्षी पार्टियों के सभी अधिकार अपने पास रखकर आपातकाल का मनमाना कानून लाया था। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को वक्फ बोर्ड पर कार्यक्रम करने की बजाय अभी तक संविधान का अपमान करने प्रायश्चित दिवस मनाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की जनता के सामने खास तौर गरीब मुसलमान एवं पसमांदा मुसलमान के सामने बेनकाब हो चुकी है। केवल वोट बैंक के तरह मुसलमान का इस्तेमाल करने पर मुसलमान भाई भी क्षुब्ध हैं। कांग्रेस को भारतीय जनता के साथ किया गया सौतेला व्यवहार हासिये पर ला दिया है। आगे जाकर यह पार्टी का नामोनिशान मिटाने वाला है।


अन्य पोस्ट