राजनांदगांव

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन दिल्ली रवाना
10-Feb-2026 4:34 PM
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन दिल्ली रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 फरवरी।
राजनांदगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। माता बमलेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद उनके साथ खैरागढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर और बालोद जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ट्रेन द्वारा डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए प्रस्थान किए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी संगठन को मतदान केंद्र स्तर तक मजबूत करने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंचों पर मजबूती से उठाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी को सुबह 10.30 बजे इंदिरा भवन,  कोटला मार्ग नई दिल्ली में एक दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद अगामी दिनों में नवनियुक्त अध्यक्षों के लिए विस्तृत आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जिसकी तिथि अंतिम रूप से निर्धारित होना शेष है। उपरोक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट