राजनांदगांव
वाद-विवाद करने वाला गिरफ्तार
10-Feb-2026 4:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 10 फरवरी। शांतिभंग करने की नीयत से वाद-विवाद करने वाले अनावेदक को सोमनी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ककरेल में वाद विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले करण रात्रे 25 साल निवासी ग्राम ककरेल थाना सोमनी जिला राजनांदगांव को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


