राजनांदगांव

नियमों का उल्लंघन, वाहनों पर कार्रवाई
10-Feb-2026 4:06 PM
नियमों का उल्लंघन, वाहनों पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 फरवरी।
यातायात नियमों का उल्लंघन कर आम रोड पर खड़ी करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के सर्विस रोड में अवैध रूप से खड़े नो-पार्किंग वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई अग्रवाल ट्रांसपोर्ट तिराहा से पुराना बस स्टैंड चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, रेल्वे स्टेशन रोड, भगत सिंह चौक, महावीर चौक, गुरूद्वारा चौक, नया बस स्टैंड, अम्बेडकर चौक, मनोकामना से आरके नगर चौक तक सर्विस रोड में दोनों ओर आवागमन करने वाले आम रोड पर खड़ी वाहनों पर लॉक लगाकर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई किया गया। साथ ही नो पार्किंग एरिया में खड़ी दुपहिया वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठाकर कार्रवाई किया गया। यह कार्रवाई लगातार जारी है।
इधर काला शीशा लगे चारपहिया वाहन पर मोटर यान अधिनियम  की धारा 100 के तहत कार्रवाई कर 2000 रुपए जुर्मना वसूला गया। नो-पार्किंग में खड़े कुल 30 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया। सर्विस रोड में अवैध पार्किंग के कारण आमजनों की आवाजाही बाधित होती है, जिसे दृष्टिगत रखते यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट