राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 फरवरी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के चयनित लगभग 110 शिक्षकों में से राजनांदगांव जिले के 5 शिक्षकों ने भारतीय विज्ञान, शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान आईसर पुणे में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला में अपनी उपस्थिति एवं सहभागिता प्रदान की।
यह कार्यशाला राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को आधुनिक विज्ञान शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना रहा। राजनांदगांव जिले से 5 शिक्षकों में थंगेश्वर कुमार साहू शा. उ. मा. विद्यालय तिलईरवार, वीरेंद्र कुमार रंगारी शा.उ.मा. विद्यालय टप्पा, अंजना साहू शा.उ.मा. विद्यालय जंगलपुर, धनेश राम कटझरे डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव, गीतांजलि बोरखे शा. उ. मा. विद्यालय मुरमुंदा आदि सभी ने कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में अपनी उल्लेखनीय सहभागिता दर्ज कराई ।


