राजनांदगांव

44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, गर्म हवाओं से लोग बेहाल, रसीले फलों-पेय पदार्थों की बढ़ी मांग
24-Apr-2025 2:16 PM
44  डिग्री के करीब पहुंचा पारा, गर्म हवाओं से लोग बेहाल, रसीले फलों-पेय पदार्थों की बढ़ी मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अप्रैल।
अप्रैल माह में चल रही गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए हैं। नांदगांव जिला लू की चपेट में आ गया है। वहीं लोग घरों, दुकानों और कार्यालयों में कूलर और एसी का भी सहारा ले रहे हैं। वहीं गर्मी के चलते अस्पताल में मरीज हलाकान नजर आ रहे हैं। गर्मी के चलते ठंडे पेय पदार्थों की भी मांग बढ़ गई है। 

इधर गर्मी बढऩे के साथ ही पानी वाले फलों ककड़ी, खीरा, तरबूज, कलिंदर जैसे फलों की भी मांग बढऩे लगी है। इधर बढ़ती गर्मी और लू से मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं  प्रभावित हो रही है। अस्पतालों में भी गर्मी से पीडि़त मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। 

राजनांदगांव जिले में पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में तापमान 44  डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच जिलेभर में लू जैसे हालात नजर आ रहे हैं। वहीं दोपहर में सडक़ों में सन्नाटा पसरने लगा है। दोपहर में घरों से निकलने वाले लोग सिर पर टोपी, गमछा, स्कार्फ लेकर घरों से निकलने लगे हैं। 

सप्ताहभर से राजनांदगांव जिले में भीषण गर्मी पडऩे लगी है। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शहर की सडक़ों पर निकलना भी कठिन होने लगा है। लू जैसे हालात निर्मित होने से लोग बेचैन और हलाकान होने लगे हैं। साथ ही सूरज की तपिश से बचने लोगों को छांव और स्कार्फ का सहारा लेना पड़ रहा है। दोपहर में अब लू जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। 

सूरज की किरणों से बचने लोग जहां छांव का सहारा ले रहे हैं। वहीं सडक़ों में भी अब सन्नाटा पसरने लगा है। भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पडऩे लगा है। जिले के अधिकांश अस्पतालों में सर्दी, खांसी, पेट दर्द, मलेरिया, वायरल फीवर, ज्वर जैसी बीमारियां लोगों को घेरने लगी है। जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचने और भीषण गर्मी के चलते स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है।

स्कार्फ, टोपी-चश्मा की दुकानों में लगी भीड़
भीषण गर्मी और तेज हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए लोग टोपी, चश्मा और स्कार्फ की खरीदी करने दुकानों में पहुंचने लगे हैं। लोग धूप-छांप वाला चश्मा, टोपी और स्कार्फ की खरीदी कर रहे हैं। लगातार  पारा में बढ़ोत्तरी भी हो रही है। ऐसे में सफर करने के दौरान लू और गर्म हवाओं के थपेड़ों से बचने इसकी  उक्त सामानों की खरीदी करते नजर आ रहे हैं।

 

लस्सी व फलों की बढ़ी मांग
बढ़ती गर्मी और तापमान में बढ़ोत्तरी के बीच लोग शरीर का तापमान बरकरार रखने के लिए लस्सी और पानी वाले फलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में नीबू रस, गन्ना रस, लस्सी, कोल्ड्रिंग्स, बर्फ गोला समेत ककड़ी, खीरा, कलिंदर, पपीता, खरबूजा जैसे फलों का सेवन कर रहे हैं। शरीर में ताजगी और गर्मी से दूर रहने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों और फलों की भी खरीदी कर रहे हैं।

कूलरों की बढ़ी मांग
लगातार बढ़ रहे गर्मी से राहत पाने लोग आवास और दुकानों व कार्यालयों के लिए कूलरों की खरीदी कर रहे हैं। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चपेटे से बचने लोग कूलरों की खरीदी करने दुकानों तक पहुंच रहे हैं। वहीं कूलर दुकानों में भी ग्राहकों के बजट और  सुविधानुसार कूलरों की वेरायटी दिखा रहे हैं। हालांकि  गर्मी में पेयजल संकट के बीच भी लोग कूलर से राहत पाने की जुगत में लगे हुए हैं।


अन्य पोस्ट