राजनांदगांव

उगते सूर्य को अध्र्य के साथ छठ का समापन छठी मैय्या को नमन करते मंगल कामना
31-Oct-2022 3:13 PM
उगते सूर्य को अध्र्य के साथ छठ का समापन छठी मैय्या को नमन करते मंगल कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 अक्टूबर।
सोमवार को उदयाचलगामी सूर्य को अघ्र्य देने के बाद छठ व्रती महिलाओं ने व्रत का पारण किया। 

रविवार की शाम को महापूजन का आयोजन किया गया। स्थानीय मोती तालाब में व्रतधारियों ने डूबते सूर्य को अघ्र्य देकर पूजा की शुरूआत की। तालाबों में पूजन की खास व्यवस्था की गई थी। 

छठ पूजन समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि शहरभर में व्रतधारियों के लिए तीन तालाबों में पूजन की व्यवस्था की गई थी। छठी मैय्या के गीतों के बीच आज श्रद्धालु बड़ी संख्या में तालाब में पहुंचे। डूबते सूर्य को अघ्र्य देने के बाद आज सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य दिया गया। 

नहाय-खाय की रस्म से शुरू हुए छठ पर्व के तीसरे दिन सुहागिनों ने डूबते सूर्य को अध्र्य देकर छठी मैय्या का आशीर्वाद लिया। शहर के तीनों तालाबों में आस्था का सैलाब नजर आया। 

शहर में बड़ी संख्या में बिहार और उत्तर प्रदेश के बाशिंदे निवासरत हंै। उनकी ओर से हर साल छठ पर्व मनाने से रौनकता रहती है। तालाबों में व्रतियों ने अध्र्य देने के बाद विशेष भक्ति गीत गाये। महिलाओं ने अपनी संतानों की लंबी आयु के लिए छठी मैय्या से आशीर्वाद लिया। इसी के साथ आज सुबह अध्र्य देने के बाद पर्व का समापन हो गया। 

 


अन्य पोस्ट