राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। ग्रामीण अंचल में विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र उदय मुदलियार शामिल हुए। ग्राम धीरी और उसरीबोड में आयोजित रावण दहन व अन्य कार्यक्रमों में श्री मुदलियार शामिल हुए। श्री मुदलियार ने यहां प्रभु श्रीराम के बालरूप का तिलक कर धर्म के पर्याय को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विजयादशमी उत्सव के आयोजन की प्रशंसा करते नागरिकों को शुभकामनाएं दी।
ग्राम धीरी में युवा आयोग अध्यक्ष श्री मुदलियार का ग्रामीणों ने अभिवादन किया। तत्पश्चात श्रीराम के हाथों रावण का वध और आतिशबाजी के बीच पुतले का रावण दहन किया गया। श्री मुदलियार ने कहा कि रामलीला महत्वपूर्ण सीख का जीवंत पाठ है। समय-समय पर यह आयोजन आवश्यक है। जिससे हमारी नई पीढ़ी को हमारे धर्म और उसमें समाहित ज्ञान की जानकारी मिलती है और इससे जुड़ पाते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान राम को भी कई कष्ट सहने पड़े। उनकी पीड़ा में जगत कल्याण का सार था। प्रभु की इच्छा में सदैव ही हित समाहित होता है। आपके जीवन में अगर कोई ऐसी घटना घटती है। जिससे आप निराश हैं तो उस निराशा को त्याग दीजिए। यह सत्य है कि ऐसा आपके हित के लिए ही प्रभु की इच्छा के चलते हुआ है।
इसी तरह ग्राम उसरीबोड में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में श्रीराम की सेना और लंकापति रावण के मध्य युद्ध का दृश्य प्रदर्शित किया गया। हनुमान की भक्ति, राम की मर्यादा और रावण के अहंकार को उकेरती लीलाओं के बीच इस सांस्कृतिक आयोजन को सराहा गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुदलियार का अभिवादन किया, जिस पर उन्होंने आभार प्रकट किया। तत्पश्चात यहां रावण वध उपरांत पुतला दहन हुआ।
आयोजनों में कांग्रेस नेता रुबी गरचा, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव चेतन भानुशाली, राजिक सोलंकी, एनी माखीजा, टिल्लू साहू, पवन राजपूत, अमित कुशवाहा, खेदूराम साहू, चेवाराम, जनकराम, बुधराम, मुरलीधर, डुमन साहू, लक्ष्मण, दिलेश, दिनेश, डॉ. कौशल साहू, ढालचंद साहू, वासुदेव, ताराचंद साहू, अंगेश्वर देशमुख, मोरध्वज साव, शेषनारायण साहू, टीकम साहू, ललित साहू, भुनेश्वर निषाद, रामनाथ निषाद, गोवर्धन निषाद व अन्य लोग शामिल थे।