रायपुर

बैंकों में आर्थिक नुकसान पर 30 लाख, मानसिक परेशानी पर 3 लाख रुपये तक मुआवजा-रावत
21-Nov-2026 8:49 PM
बैंकों में आर्थिक नुकसान पर 30 लाख, मानसिक परेशानी पर 3 लाख रुपये तक मुआवजा-रावत

आरबीआई लोकपाल की बैंक और ग्राहकों के साथ टाउन हॉल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 नवंबर। बैंकिंग सेवाओं में ग्राहकों की समस्याओं, शिकायतों और उनके त्वरित निराकरण के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक के लोकपाल के तत्वावधान में कस्टमर सर्विस एवं कस्टमर कम्प्लेंट विषय पर एक  बैठक की गई।

समापन सत्र में आरबीआई लोकपाल मोहन रावत ने कहा कि  बैंकिंग सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर ग्राहक को सबसे पहले अपनी संबंधित बैंक शाखा में लिखित शिकायत दर्ज करानी चाहिए। यदि 30 दिनों के भीतर शिकायत का समाधान नहीं होता अथवा बैंक के जवाब से ग्राहक संतुष्ट नहीं है, तो ग्राहक को आरबीआई के बैंकिंग लोकपाल के समक्ष शिकायत करने का अधिकार है।

बैठक में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव एवं प्रदेश महामंत्री प्रवीण कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल में एस.के. गुप्ता, पी.के. चक्रवर्ती, सुरेश कुमार झा, अनिल श्रीवास्तव, भूपेंद्र गौर, सत्येंद्र वर्मा, डॉ. श्रीमती शेषा सक्सेना, टी पी सिंह,ओ.डी. शर्मा, जे.पी. मिश्रा, आर.के. टंडन, अनिल पाठक, एन.के. कन्नौजे, एम.एन. पाठक, नरसिंग राम, आर.के. साहू, आर.के. दीक्षित, आलोक वशिष्ठ एवं चितरंजन साह सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

महासंघ के प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से वरिष्ठ पेंशनरों को बैंकिंग सेवाओं के दौरान होने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों और उनके निराकरण पर सारगर्भित विचार-विमर्श किया। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) जमा करने में बुजुर्ग पेंशनरों को होने वाली परेशानियां, तकनीकी दिक्कतें, बैंक शाखाओं में सहयोग की आवश्यकता तथा जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।

बैठक में  बताया गया कि बैंकिंग सेवा में कमी के कारण ग्राहक को हुए आर्थिक नुकसान के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये तक तथा समय की बर्बादी और मानसिक परेशानी के लिए अधिकतम 3 लाख रुपये तक मुआवजे का प्रावधान है। इस व्यवस्था में शिकायत दर्ज करने और उसके निवारण के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।

ग्राहक आरबीआई के शिकायत प्रबंधन प्रणाली (ष्टरूस्) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा ष्ह्म्श्चष्ञ्चह्म्ड्ढद्ब.शह्म्द्द.द्बठ्ठ पर ई-मेल तथा निर्धारित पते पर डाक से भी शिकायत भेजी जा सकती है। शिकायत संबंधी मार्गदर्शन के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14448  राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।


अन्य पोस्ट