रायपुर

बाइक चोरी, आरोपी बंदी
21-Nov-2026 11:11 PM
बाइक चोरी, आरोपी बंदी

राजपुर, 21 नवंबर। स्थानीय बस स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में राजपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम राजपुर निवासी अनिल कश्यप ने 20 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बस स्टैंड परिसर से उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर ग्राम बगाढ़ी निवासी सनेश्वर बादी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ और जांच में चोरी की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आने तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी को जेएमएफसी न्यायालय राजपुर में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे 4 दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट