रायपुर

भनपुरी चौक के पास गांजा के साथ महराष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार
21-Nov-2026 8:40 PM
भनपुरी चौक के पास गांजा के साथ महराष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार

रायपुर, 21 नवम्बर। भनपुरी चौक में पुलिस ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है।

कल खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भनपुरी चौक के पास एक युवक गांजा लेकर घूम रहा है और उसे बेचने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए हुलिए और स्थान का चिन्हंाकित कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद दमाहे 35 वर्ष निवासी बरबसपुरा, थाना गोदिया, जिला गोदिया महराष्ट्र का होना बताया। हाल में भनपुरी में रहता है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन 800 ग्राम कीमत करीब 8 हजार रुपये आंकी गई।

पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(द्बद्ब)(ए) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट