रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 नवम्बर। गुढिय़ारी में एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोर वहां से करीब 48 हजार रुपये कीमत के बिजली वायर चुरा ले गए। मकान मालिक ने इसकी शिकायत गुढिय़ारी थाने में दर्ज कराई है।
गुढिय़ारी निवासी पुष्पेंद्र का गोगांव में सिंह सायकल स्टोर नाम से स्वयं का दुकान है। अरिहंत ट्रेडर्स के पीछे गोंडवारा रोड स्थित एकता नगर में उनका मकान निर्माणाधीन है। दो मंजिला इस मकान के ग्राउंड और प्रथम तल में बिजली वायर फिटिंग का काम चल रहा था। 16 नवंबर की शाम 6 बजे काम समाप्त होने के बाद मकान मालिक निर्माणाधीन मकान को लॉक कर अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे मकान में काम करने वाले खेमन साहू ने फोन कर बताया कि निर्माणाधीन मकान में लगाए गए बिजली के तार गायब हैं।
सूचना मिलने पर पुष्पेंद्र मौके पर पहुंचा और जांच की तो ग्राउंड, प्रथम तल और दूसरे मंजिल में पाइप के अंदर फिट किए गए बिजली वायर गायब मिले। आशंका है कि अज्ञात चोर रात के समय मकान में घुसकर तारों को काटकर और खींचकर ले गए।
चोरी गए बिजली सामान की कीमत 48 हजार रुपये बताई गई है। आसपास तलाश करने पर भी चोरी की कोई जानकारी नहीं मिली। तब पुष्पेंद्र ने थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दी है। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।