रायपुर
स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी-जायसवाल
केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बजट में औषधि प्रशिक्षण शालाओं की स्थापना का निर्णय दवा निर्माण और गुणवत्ता सुधार में अहम भूमिका निभाएगा। आयुष सेक्टर को सशक्त करते हुए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक पहचान मिलेगी। कोविड-19 के बाद आयुर्वेद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकार्यता को ध्यान में रखते हुए आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कई ठोस कदम उठाए जाएंगे।
बजट में केयर इकोसिस्टम को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। देश में पांच रीजनल मेडिकल टूरिज्म हब स्थापित करने की योजना प्रस्तावित की गई है।
औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा तथा बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रावधान किया गया है। बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब विकसित करने पर भी विशेष जोर रहेगा, जिससे गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी और देश आत्मनिर्भर बनेगा।
बजट में जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निर्णय लिया गया है। सभी जिलों में आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेंटर खोले जाएंगे, वहीं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी सरकार का विशेष फोकस रहेगा। इससे आम जनता को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला-साव
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला। पम्परागत उद्योग, हथकरघा को प्रोत्साहन की योजना, आंतरिक जल मार्ग का विकास, योगा को महत्व देते हुए भारत को गतिशीलता प्रदान की गई है। चिकित्सा क्षेत्र में प्रयोगशाला, चिकित्सा, अनुसन्धान, दवा, औषधि, उपकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। बायो सेक्टर का विस्तार किया जायेगा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा सुविधा व्यवस्थित की जायेगी।
महिला उद्यमियों की बाजार तक पहुंच होगी- लक्ष्मी
महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास के निर्माण की घोषणा की है, जिससे छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध होगा। इसके अलावा, स्॥श्व-रूड्डह्म्ह्लह्य योजना के तहत महिला उद्यमियों को बाजार तक सीधी पहुंच प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं के लिए टैक्स छूट, सुकन्या योजना, स्टार्टअप लोन और वन स्टॉप सेंटर में विस्तार की उम्मीद है।
आम आदमी का नहीं औद्योगिक घरानों का बजट -बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट देश की जनता को निराश करने वाला तथा कारपोरेट घरानों को समर्पित बजट है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए बजट में कुछ नहीं है। बैज ने कहा कि छत्तीसग? की एक बार फिर उपेक्षा हुई है। डबल इंजन की सरकार ने छत्तीसग? को ठगा है। छत्तीसग? के कोयला और खनिज संसाधनों के दोहन के लिए कोरिडोर बनाने की बात की गयी है, लेकिन छत्तीसग? के विकास के लिए राज्य को कुछ नहीं मिला। देश की सर्वाधिक कोयला, आयरन ओर, बाक्साईट देने वाले छत्तीसग? की इस बार भी मोदी सरकार ने उपेक्षा किया है। बैज ने कहा कि महंगाई कम करने, नये रोजगार सृजन और करों को छूट देने में यह बजट नाकाम साबित हो गया है। बजट से युवा और छोटे व्यापारी निराश हुए है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में एक बार फिर झूठा दावा किया कि 25 करो? लोगों को इन्होंने गरीबी रेखा से बाहर निकाला जबकि आज भी देश की आबादी का 61 प्रतिशत लोगों 81 करो? को सरकार 5 किलो राशन देने का दावा करती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी के हर साल 2 करो? रोजगार के लिए भी बजट में कुछ नहीं है। लघु उद्योगों के लिए मात्र 10 हजार करो? का प्रावधान बजट में है। यह ऊंट के मुंह में जीरा है। बजट में कृषि क्षेत्र की उपेक्षा की गयी है, पहले किसानों की आय दुगुनी करने की बात करने वाले इस बजट में दुगुना करने के लिए कोई प्रावधान नहीं किये, अब किसानों की आय ब?ाने की बात कर रहे है।
मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा- डॉ. शुक्ला
स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शासकीय आयुर्वेद कॉलेज एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.संजय शुक्ला ने नवीन केंद्रीय बजट को स्वस्थ भारत -विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए क्रांतिकारी घोषणाएं की है जिसका उद्देश्य सबके लिए स्वास्थ्य सुलभ कराना है। आयुर्वेद के वैश्विक मांग को देखते हुए बजट में एम्स की तर्ज पर 3 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान एआईआईए खोलने की घोषणा की गई है। इस घोषणा से आयुष चिकित्सा पद्धतियों को देश और दुनिया में व्यापक प्रोत्साहन मिलेगा।
बजट में देश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 5 मेडिकल हब विकसित करने की घोषणा की गई है जो स्वागतेय है। देश की एक बड़ी आबादी कैंसर और डायबिटीज बीमारी से पीडि़त है उन्हें राहत पहुंचाने के लिए बजट में इन बीमारियों के उपचार और नियंत्रण के लिए जरूरी दवाओं के कीमतों को कम करने की गई है जो सरकार के संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है। कुल मिलाकर यह समावेशी बजट है जो समाज के सभी वर्गों को राहत पहुंचाएगी।
सभी वर्ग का रखा गया ध्यान, बजट संतुलित-ललित जैसिंघ
बजट 2026 को लेकर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है युवा वर्ग को एआई के क्षेत्र में एक नई क्रांति आने वाली है इनकम टैक्स में बहुत सरलीकरण किया गया है मोबाइल ईवी कारे सस्ती होगी छोटे कारोबारी एवम छोटे लघु उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा लखपति दीदी प्रोग्राम को सेल्फ हेल्प में मदद मिलेगी शुगर कैंसर की दवाई अब बहुत सस्ती होगी इस बजट में सभी वर्ग में संतोष और खुशी है प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार एवम धन्यवाद।


