रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। नए साल के पहले महीने जनवरी में देश का जीसटी कलेक्शन 6.2 प्रतिशत बढक़र 1.93 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सरकार ने रविवार को बताया कि भारत का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) कलेक्शन जनवरी में 1,93,384 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 6.2 प्रतिशत ज्यादा हैष यह बढ़ोतरी मजबूत घरेलू गतिविधि और इंपोर्ट रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ के कारण हुई है। जनवरी 2025 में कुल जीएसटी कलेक्शन 1,82,094 करोड़ रुपये था।
जनवरी के लिए नेट त्रस्ञ्ज रेवेन्यू 1,70,719 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 7.6 प्रतिशत ज़्यादा है. साल-दर-साल नेट रेवेन्यू 15,95,752 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो 6.8त्न की सालाना ग्रोथ है। रिफंड में मिले-जुले रुझान दिखे, जनवरी में कुल रिफंड 22,665 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले साल के मुकाबले 3.1त्न की मामूली गिरावट है। घरेलू रिफंड 7.1त्न गिरकर 13,119 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक्सपोर्ट रिफंड 2.9त्न बढक़र 9,546 करोड़ रुपये हो गया।
राज्यवार कलेक्शन-राज्य-वार सेटलमेंट के बाद जीएसटी रेवेन्यू की तस्वीर मिली-जुली रही।इंडस्ट्रियल राज्यों में अच्छी बढ़ोतरी हुई, जबकि छोटे राज्यों में गिरावट देखी गई।
सकारात्मक वृद्धि- हरियाणा (27 प्रतिशत), महाराष्ट्र (15 प्रतिशत), गुजरात (13 प्रतिशत), हिमाचल प्रदेश (18 प्रतिशत), पंजाब (12 प्रतिशत)
सामान्य वृद्धि- तमिलनाडु (5 प्रतिशत), कर्नाटक (7 प्रतिशत), उत्तर प्रदेश (2 प्रतिशत), दिल्ली (3 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (1 प्रतिशत)
गिरावट- मध्य प्रदेश (-15 प्रतिशत), झारखंड (-6 प्रतिशत), ओडिशा (-10 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (-23 प्रतिशत), लद्दाख (-30 प्रतिशत), लक्षद्वीप (-30 प्रतिशत)
केंद्र शासित प्रदेशों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा, चंडीगढ़ में 15त्न की बढ़ोतरी हुई, पुडुचेरी में 11त्न की बढ़ोतरी हुई, जबकि लक्षद्वीप में 30त्न की भारी गिरावट देखी गई।


