रायपुर
वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना
01-Feb-2026 5:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। श्री रामकृष्ण विद्यालय इंग्लिश मीडियम उच्चतर माध्यमिक शाला का 13 वां वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पिछले वर्ष के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया।पीपी 1 के बच्चों ने संयुक्त परिवार पर आधारित कार्यक्रम किया। मोबाइल के दुष्प्रभाव पर आधारित कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुरंदर मिश्रा, एमआईसी मेंबर दीपक जायसवाल व समाजसेवी प्रशांत पांडे रहे। कार्यक्रम में शाला अध्यक्षा श्रीमती तारादेवी तिवारी, स्कूल प्रचार्या श्रीमती पुष्पा तिवारी, स्कूल इंचार्ज दीपक तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में साल भर हुए खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


