रायपुर
रायपुर, 1 फरवरी। रविवार को पूरे प्रदेश के 20 जिला मुख्यालयों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी टैट) दो पालियों में आयोजित की गई। दो वर्ष बाद ली गई इस परीक्षा में 3,23,183 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनके लिए पूरे प्रदेश में 1022 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रायपुर, आरंग , नवा रायपुर, के 43 केंद्रों में कुल 45919 पंजीकृत अभ्यर्थी थे। इनमें से पहली पाली में पंजीकृत 15573 में से 83 प्रतिशत यानी 12927 अभ्यर्थी शामिल हुए। 2646 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र से अव्यवस्था संबंधी कोई शिकायत सूचना नहीं मिली। सभी केंद्रों में पुलिस की कड़ी निगरानी रखी गई थी।
3 बजे से दूसरी पाली में 30346 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
पहली पाली का पर्चा देकर निकले कुछ परीक्षार्थी ने बताया कि पेपर बहुत ही कठिन था। उत्तर लिखने से पहले इसे पढऩे एक घंटा तो पढऩे में ही लग गया। अधिकांश प्रश्न , वैकल्पिक उत्तर चुनो वाले रहे।


