रायपुर

कमल विहार V/S कौशल्या विहार कृषि विवि का नाम बदले-मूणत
26-Apr-2023 6:38 PM
कमल विहार V/S कौशल्या विहार  कृषि विवि का नाम बदले-मूणत

भाजपा ने कभी नहीं सोचा-शुक्ला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अप्रैल। कमल विहार के नाम को अब माता कौशल्या  के नाम से जाना जाएगा। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नामकरण करने की घोषणा की। जिसे लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत  ने भूपेश पर वार किया है।

 उन्होंने कहा माता कौशल्या के नाम पर राजनीति केवल कांग्रेस ही कर सकती है। कमल विहार पर कार्य और नामकरण भाजपा शासनकाल में हुआ। मूणत ने स्पष्ट किया कि बीजेपी और उन्हें माता कौशल्या के नाम पर विरोध नहीं है। रायपुर की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछ रही है साढ़े 4 साल में क्या काम किया, जिससे वाहवाही मिले।

बीजेपी के पूर्व मंत्री ने भूपेश सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि नया नामकरण करने और फ़ोटो चिपकाने से कोई अपनी छाप नहीं छोड़ सकता है। भूपेश बघेल को कमल विहार नाम से एलर्जी क्यों है। इंदिरा गांधी कृषि विवि का नाम बदलकर माता कौशल्या के ऊपर क्यों नहीं कर सकते। झीरमघाटी के शहीदों के नाम पर कुछ नहीं कर सकी कांग्रेस। कांग्रेस केवल माता कौशल्या के नाम का राजनीतिक उपयोग कर रही है।

कौशल्या विहार  का  स्वागत करते हुए कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम से राजनीति करने वाली भाजपा ने विश्व विख्यात विश्व की एकलौती माता कौशल्या के मंदिर निर्माण के विषय मे नही सोचा। भाजपा के लिए जय श्री राम का नारा सिर्फ सत्ता प्राप्ति का जरिया। राम वन गमन पथ को लेकर भाजपा के पास कोई ठोस नीति और नियत नहीं रही है।

भाजपा 15 साल तक सत्ता में रही, लेकिन केवल राम का ही नारा लगाते रही। कौशल्या को भुला।


अन्य पोस्ट