रायपुर
छत्तीसगढ़ का बजट, सत्र के पहले ही सप्ताह में पेश होगा - चौधरी
03-Feb-2026 7:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी। विधानसभा सचिवालय ने वित्त विभाग से बजट पेश करने का दिन तय करने कहा है। वित्त सचिव को पत्र लिखा है। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। पहले ही सप्ताह में दो तीन दिन में बजट पेश कर दिया जाएगा। यह बजट भी पहले दो बजट ज्ञान और प्रगति की ही तरह विकसित छत्तीसगढ़ की एक थीम के साथ पेश किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


