रायपुर

पुलिस कमिश्नर से मिले कांग्रेसी, शहर की कानून व्यवस्था कड़ी करने सौंपा ज्ञापन
03-Feb-2026 7:38 PM
 पुलिस कमिश्नर से मिले कांग्रेसी, शहर की कानून व्यवस्था कड़ी करने सौंपा ज्ञापन

आंदोलन की चेतावनी भी दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 फरवरी। रायपुर जिले में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने आज पुलिस कमिश्नर डा संजीव शुक्ला  से भेंट कर कर  ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि रायपुर शहर और साथ  लगे ग्रामीण इलाकों में लगातार हत्या, लूट, मारपीट, छेड़छाड़, बलात्कार, चाकूबाजी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अवैध सट्टा, ऑनलाइन जुआ, नशे एवं अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कई थानों में पुलिस बल की भारी कमी, लापरवाही एवं उदासीन रवैये के चलते अपराध नियंत्रण पूरी तरह विफल होता नजर आ रहा है।

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने हेतु कड़ी एवं प्रभावी पुलिसिंग की जाए। पुलिस व्यवस्था को नागरिक सुरक्षा केंद्रित बनाया जाए।थानों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे छाया वर्मा, प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, सुबोध हरितवाल, एजाज ढेबर प्रमोद चौबे, संजय पाठक, आकाश शर्मा,नंदलाल देवांगन, आकाश तिवारी, जी श्रीनिवास, बंशी कन्नौजे संदीप तिवारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट