रायपुर

तूता में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली, हत्या की आशंका
03-Feb-2026 7:35 PM
तूता में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली, हत्या की आशंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 फरवरी। नवा रायपुर के तूता में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफ?एस?एल टीम की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हाल के दिनों में लापता लोगों के परिजनों के जरिए मृतक की पहचान करने में जुटी है।

 

ई-रिक्शा से चार बैटरी चोरी, अज्ञात चोर फरार

रायपुर, 3 फरवरी। आमापारा बाजार के सामने रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक के वाहन से अज्ञात चोरों ने बैटरियां चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। देव ने पुलिस को बताया कि वह स्वयं का ई-रिक्शा सीजी-04 पीटी 9507 चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करता है। 24 जनवरी को दिनभर ई-रिक्शा चलाने के बाद रात 11 बजे उसने अपनी गाड़ी घर के सामने खड़ा किया था। दूसरे दिन सुबह  उठकर बाहर आकर देखा तो ई-रिक्शा की बैटरी रखने वाली डिक्की खुली हुई थी। पास जाकर जांच करने पर पता चला कि ई-रिक्शा में लगी ईस्टामेन कंपनी की चारो बैटरियां गायब थीं। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चोरी हुई बैटरियों की कीमत 25 हजार रुपए बताई जा रही है। अपने स्तर पर खोजबीन के बाद उसने सोमवार को थाना पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट