रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटैट) फरवरी 2026 सत्र के लिए परीक्षा की तारीखों में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (ष्टक्चस्श्व) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (ष्टञ्जश्वञ्ज) फरवरी 2026 सत्र के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पहले यह परीक्षा केवल 8 फरवरी को होनी थी, लेकिन अब यह 7 और 8 फरवरी को दो दिनों में आयोजित की जाएगी। यह बदलाव उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए लिया गया है ताकि देश भर के 140 शहरों में परीक्षा का सफल और सुचारू संचालन किया जा सके।इस साल ष्टञ्जश्वञ्ज के लिए कुल 25,30,581 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है। बोर्ड ने उन छात्रों को भी राहत दी थी जिनके रजिस्ट्रेशन अधूरे थे, जिसके बाद आवेदकों की संख्या में और वृद्धि हुई है।
बोर्ड ने दोनों दिनों के लिए शिफ्ट और समय का निर्धारण कर दिया है। परीक्षा दो स्तरों पर होगी: पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 के लिए)।
7 फरवरी 2026 (शनिवार)
पेपर-2 (सुबह की शिफ्ट): सुबह 09-30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर-1 (दोपहर की शिफ्ट): दोपहर 02-30 बजे से शाम 05:00 बजे तक
8 फरवरी 2026 (रविवार)
पेपर-2 (सुबह की शिफ्ट): सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पेपर-1 (दोपहर की शिफ्ट): दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक
प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी।
सीबीएसई ने उम्मीदवारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचें। रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।
उम्मीदवार अपना आधिकारिक एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले ष्ह्लद्गह्ल.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ से डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है, जिससे छात्र अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सी टैट परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है जो केंद्र सरकार (्यङ्कस्, हृङ्कस्) और विभिन्न राज्यों के स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 60त्न (90 अंक) लाना अनिवार्य है।


