रायगढ़

हाथियों ने फसल को पहुंचाया नुकसान, किसान रतजगा करने मजबूर
24-Nov-2025 10:19 PM
हाथियों ने फसल को पहुंचाया नुकसान, किसान रतजगा करने मजबूर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 24 नवंबर। रायगढ़ वन मंडल में हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है,जिससे ग्रामीण और किसान परेशान हैं। शुक्रवार रात को हर्राडीही गांव में कई किसानों के फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया जिसके बाद हाथियों का दल शनिवार रात जंगल से निकलकर अब जमडबरी गांव की ओर पहुंच गए हैं।

जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने गांव में मुनादी भी कराई, ग्रामीण और हाथियों की सुरक्षा के लिए बिजली बंद करा दी गई थी, वन विभाग और हाथी मित्र दल के लोग पहुंच कर लगातार हाथियों को जंगल की ओर खदेडऩे में लगे हैं, लेकिन हाथी गांव के पास ही पके हुए फसल देखकर भगाने को तैयार नहीं थे ग्रामीण करीबन रात भर मस्कत करते रहे कि उनकी फसल बच जाए लेकिन 34 हाथियों के दल ने कई किसानों के फसल को रौंद डाला, जहाँ डर के साये में ग्रामीण रात बिता रहे हैं।


अन्य पोस्ट