रायगढ़

रेलवे लाइन मरम्मत कार्य के लिए किरोड़ीमल-भूपदेवपुर रेल दो दिन तक रहेगा बंद
11-Nov-2025 4:13 PM
रेलवे लाइन मरम्मत कार्य के  लिए किरोड़ीमल-भूपदेवपुर  रेल दो दिन तक रहेगा बंद

रायगढ़, 11 नवंबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायगढ़ द्वारा रेल लाइन के वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु किरोड़ीमल-भूपदेवपुर के मध्य स्थित रेल समपार फाटक क्रमांक-297 (किमी 599-17-19) को 12 और 13 नवम्बर को सुबह 08 बजे से शाम 6 बजे तक सडक़ यातायात के लिए पूर्णत: बंद रखा जाएगा।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) रायगढ़ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में अप-डाउन थर्ड लाइन एवं जनसाधारण कोंडतराई का वार्षिक मरम्मत कार्य किए जाएंगे। मरम्मत कार्य के दौरान फाटक से आम जनता एवं वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

रेल प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए समपार फाटक क्रमांक-298 (किमी 601-15-17) सडक़ मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह मरम्मत कार्य रेल लाइन की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित रेल फाटक को पुनरू सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट